पटियाला में प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी, बच्चों की छुट्टी
पटियाला जिले में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए हालिया धमाके के बाद आज पटियाला के एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए एहतियातन स्कूल को खाली करवा दिया और सभी बच्चों को छुट्टी देकर सुरक्षित घर भेज दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 13:00 IST
पटियाला में प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी, बच्चों की छुट्टी #SubahSamachar
