अयोध्या: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह घायल

अयोध्या: अयोध्या के बीकापुर में भूमि विवाद को लेकर सरायखरगी ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के पिंटू कुमार (42), पूजा (15) और मालती देवी (50) घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से जानकी देवी (45), वीरेंद्र कुमार (25) और शनि कुमार (17) को चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजा गया, जहां उनका दवा-उपचार किया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह घायल #SubahSamachar