Baghpat: आदमपुर में पूर्व प्रधान के घर फायरिंग, भांजे के पैर में लगी गोली

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में सोमवार देर रात पूर्व प्रधान मनोज पंवार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में उनके भांजे राहुल के पैर में गोली लग गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। पूर्व प्रधान मनोज पंवार के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे तीन हमलावर घर में घुस आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चली एक गोली राहुल के पैर में लग गई। घायल राहुल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने चुनाव न लड़ने को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ दोघट थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Baghpat: आदमपुर में पूर्व प्रधान के घर फायरिंग, भांजे के पैर में लगी गोली #SubahSamachar