अमृतसर में भगवंत मान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, विशाल मार्च निकाल सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ शनिवार को भाजपा द्वारा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए गए। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की ओर से पार्टी पर लगाए गए आरोपों को “झूठा और बेबुनियाद” बताते हुए जिला पुलिस कमिश्नरों को ज्ञापन सौंपे। इसी कड़ी में अमृतसर में भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अगुवाई में रानी बाग से पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक विशाल पैदल रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। नेताओं का आरोप था कि मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा को पंजाब में हो रही बम धमाकों जैसी घटनाओं से जोड़ना गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी है, जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है और लोगों में गलत संदेश जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 12:39 IST
अमृतसर में भगवंत मान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, विशाल मार्च निकाल सौंपा ज्ञापन #SubahSamachar
