नगर निगम की जमीन पर चल रहे अवैध वेल्डिंग के दुकान पर चला बुलडोजर

प्रयागराज के मीरापट्टी क्षेत्र में साईंधाम कोहली के बगल जीटी रोड से लगी नगर निगम की जमीन पर बनी अवैध वेल्डिंग दुकान को शुक्रवार दोपहर हटाया गया। नगर निगम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाया गया। बताया गया कि संबंधित जमीन नगर निगम की कूप भूमि है, जिस पर लंबे समय से अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान संचालित की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नगर निगम की जमीन पर चल रहे अवैध वेल्डिंग के दुकान पर चला बुलडोजर #SubahSamachar