विस्थापित व्यापारियों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग, VIDEO

अधिवक्ता संतोष पाठक ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से विस्थापित हो रहे व्यापारियों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों की दुकानें हटाई जा रही हैं, उन्हें नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित की जाएं, ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट न खड़ा हो। साथ ही उन्होंने मांग की कि पीडब्ल्यूडी की जितनी भी भूमि है, उसे एक बार में पूरी तरह खाली कराकर वहां सिक्स लेन सड़क का निर्माण कराया जाए। संतोष पाठक ने कहा कि यदि आंशिक रूप से अतिक्रमण हटाया गया और बाद में दोबारा पीडब्ल्यूडी विभाग जमीन खाली कराएगा, तो व्यापारियों को पुनः भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इसे व्यापारियों के हित में उचित नहीं बताया। ज्ञापन में प्रशासन से व्यापारियों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करने और सड़क निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने की मांग की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


विस्थापित व्यापारियों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग, VIDEO #SubahSamachar