गजराैला में दुर्गा महोत्सव, भजन कीर्तन

नव दुर्गा महोत्सव समिति की तरफ से आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन हवन में आहुतियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि रॉकी उर्फ अंशय कालरा ने कहा कि दुर्गा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से सनातन धर्म को मजबूती मिलती है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता हैै। नगर के मोहल्ला बस्ती स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित योगेश शर्मा ने हवन में आहुतियों के साथ कराया। नवीन दिवाकर दंपती ने मुख्य यजमान के रूप में पूजन किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि रॉकी उर्फ अंशय कालरा ने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि दुर्गा महोत्सव जैसे धार्मिक कार्यक्रमों से ही सनातन धर्म मजबूत होता है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने भगवान गणेश जी की वंदना और भगवान शिव की आराधना की। दस दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन लोग देवी के भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विचित्र भाटी, डॉ.सुमेर चंद्र, चंद्रपाल सिंह पाल, मन मोहन सैन, रजनीश प्रजापति, निगम वर्मा, सुरेश प्रजापति, दिनेश अग्रवाल, कुसुम प्रजापति आदि ने धर्म लाभ कमाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गजराैला में दुर्गा महोत्सव, भजन कीर्तन #SubahSamachar