खाद्य टीम ने की छापेमारी, 80 किलो दूषित मिठाई कराया नष्ट
खाद्य टीम ने बुधवार को महुली, धनघटा आदि जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 80 किलो दूषित मिठाई को नष्ट कराया। इसके साथ ही पनीर, खोवा और बेसन का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनघटा तहसील के महुली कस्बा स्थित दीपक स्वीट्स पर औचक छापामारा गया। यहां पर एक सैंपल खोए का व एक सैंपल पनीर का लिया गया। प्रतिष्ठान में लगभग 50 किलोग्राम दूषित मिठाई व 30 किलोग्राम दूषित छेना मिठाई मिली। जिससे दुर्गंध आ रहा था। जब दूकानदार से पूछा गया तो कोई स्पष्ट जवाब नही दिया। जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 16:35 IST
खाद्य टीम ने की छापेमारी, 80 किलो दूषित मिठाई कराया नष्ट #SubahSamachar
