Hamirpur: प्राथमिकता के आधार पर होगा मामलों का निपटारा, पदोन्नति के बाद बड़सर के तहसीलदार बने राजन शर्मा
मिनी सचिवालय बड़सर में तहसीलदार का पद संभालते ही राजन शर्मा ने लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने की बात कही है। कार्यभार संभालने के बाद बाद उन्होंने कार्यालय स्टाफ के साथ बैठक कर राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। राजन शर्मा इससे पहले जिला ऊना के दुलेहड़ सब डिविजन में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। राजन शर्मा ऊना जिला के बंगाणा क्षेत्र के बीहड़ू मंदली गांव से संंबंध रखते हैं। वह नायब तहसीलदार के पद से पदोन्नत होकर तहसीलदार बने हैं और तहसीलदार के रूप में उनकी यह पहली नियुक्ति है। उन्होंने कहा कि वे सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यालय में बेहतर कार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 11:30 IST
Hamirpur: प्राथमिकता के आधार पर होगा मामलों का निपटारा, पदोन्नति के बाद बड़सर के तहसीलदार बने राजन शर्मा #SubahSamachar
