Video: 3500 रुपये में 25 मिनट में मंडी से चंडीगढ़, शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

मंडी से चंडीगढ़ की यात्रा अब महज 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी। प्रदेश सरकार ने सोमवार को मंडी-चंडीगढ़ सीधी हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से इस सेवा की शुरुआत की। हालांकि, पहले दिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, लेकिन मौसम अनुकूल रहने पर प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। इस सेवा के शुरू होने से मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कम समय में चंडीगढ़ पहुंचने की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: 3500 रुपये में 25 मिनट में मंडी से चंडीगढ़, शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा #SubahSamachar