VIDEO: कैंट स्टेशन पर ताज मॉडल के सामने हिंदू महासभा ने की आरती
आगरा में सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर ताजमहल की प्रतिकृति (मॉडल) के सामने अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। शंखनाद किया, बेलपत्र चढ़ाए, जलाभिषेक किया और आरती भी उतारी। अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर और मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह 7:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ताजमहल की प्रतिकृति के सामने पूजा की। भगवान शिव के जयकारे भी लगाए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यह आयोजन केवल प्रतीकात्मक रूप में किया है। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और मनीष पंडित ने कहा कि संगठन ताजमहल को तेजो महालय मानता है और सावन माह में भगवान शिव की आराधना की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 17:46 IST
VIDEO: कैंट स्टेशन पर ताज मॉडल के सामने हिंदू महासभा ने की आरती #SubahSamachar
