अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग और निगम ने शुरू किया हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अमृतसर के सहयोग से शुक्रवार को “हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत कंपनी बाग स्थित सर्विस क्लब से की गई, जहां एंटी लार्वा गतिविधियां, फॉगिंग, स्प्रे और जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदरपाल कौर ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी जमा होने से मच्छरों की पैदावार बढ़ती है, इसलिए लोगों को अपने घरों और आसपास सफाई बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर शुक्रवार कूलरों, फ्रिज ट्रे, गमलों, पानी की टंकियों और छतों पर पड़े कबाड़ में पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए पूरी बांहों वाले कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 11:42 IST
अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग और निगम ने शुरू किया हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान #SubahSamachar
