कुल्लू: निरमंड कॉलेज में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पीटीए उपाध्यक्ष निर्मला देवी और निरमंड स्कूल के प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में सात विभिन्न श्रेणियों अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां, एनसीसी, एनएसएस, सीएससीए, क्लब और सोसायटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शैक्षणिक सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 17:18 IST
कुल्लू: निरमंड कॉलेज में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह #SubahSamachar
