Kullu: पानी की बढ़ी दरों को लेकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह तल्ख, मंत्री को पत्र लिखकर सुनाई खरी खोटी

कुल्लू जिले में बढ़ाई गई पानी की दरों को लेकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने जलशक्ति मंत्री का कार्यभार संभाले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए सरकार को भी निशाने पर लिया है। कुल्लू में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुल्लू और शिमला की पेयजल योजना में काफी फर्क है। कुल्लू में अधिकतर ग्रेविटी की योजनाएं है लेकिन उसके बावजूद भी शिमला की तर्ज पर पानी की दरें निर्धारित की गई है। जबकि वर्ष 2025 के दशहरा उत्सव में शामिल होकर उप मुख्यमंत्री ने पानी के बिलों के मसले को हल करने की घोषणा की थी लेकिन अब दूसरा दशहरा आने वाला है लेकिन लोगों को किसी तरह की राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री को पत्र लिखकर भी इस समस्या को हल करने का आग्रह किया है। लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 11:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: पानी की बढ़ी दरों को लेकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह तल्ख, मंत्री को पत्र लिखकर सुनाई खरी खोटी #SubahSamachar