Kullu: उपायुक्त से मिले पेंशनर्स, मांगों को लेकर बात की

सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में जिलाधीश कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को दूर करने की मांग की। साथ में उन्होंने जेसीसी का गठन करने की भी मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मोहर सिंह सीस, भादर चंद, बिहारी लाल भारद्वाज, योगराज शर्मा, प्रधान भुंतर खंड, गिरधारीलाल डोगरा, छीमें अंगमो, टीकम दासी, योगराज, ईश्वरी राम, अम्बर देवी, महेंद्र डोगरा आदि शामिल रहे।उन्होंने इस दौरान उपायुक्त का स्वागत टोपी-मफलर और गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 09:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: उपायुक्त से मिले पेंशनर्स, मांगों को लेकर बात की #SubahSamachar