लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आंधी बारिश से पेड़ और खंभे गिरे, बिजली सप्लाई बाधित

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार दोपहर आई बारिश और आंधी से कई जगह पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई और आवागमन ठप रहा। शनिवार को पेड़ पलटने से सीएचसी मलिहाबाद का मुख्य मार्ग लगभग आधा घंटा बंद रहा साथ ही खंभे के तार टूट गए। जिससे मरीजों सहित तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर नगर पंचायत और विद्युत विभाग की टीम ने जेसीबी से गिरे हुए पेड़ हटाकर तार जोड़ कर आवागमन चालू कराया। साथ ही तारों पर पेड़ डालें गिरने से मिर्जागंज और तहसील फीडर बंद हो गया। विभाग ने डालो को काटकर सप्लाई चालू कराई लेकिन भतोईया के पेड़ और खंभा पलट जाने से चांदपुर फीडर की सप्लाई चार घंटे के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी।। जिससे लगभग 50 हजार आबादी को समस्या का सामना करना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 16:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आंधी बारिश से पेड़ और खंभे गिरे, बिजली सप्लाई बाधित #SubahSamachar