नारनौल में एनएच-148बी पर बड़ा हादसा टला, अंडरपास के ऊपर डिवाइडर पर अटकी ट्रैक्टर-ट्रॉल

नांगल चौधरी क्षेत्र में एन एच-148बी हाईवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। बस स्टैंड के पास बने अंडरपास के ऊपर से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक टायर और रिम फट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे के साइड बॉर्डर पर चढ़ गई और डिवाइडर पर खतरनाक स्थिति में अटक गई। ट्रॉली में पशुओं के लिए चारा भरा हुआ था, जिसे पंजाब से कोटपूतली ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली तेज गति में थी और उसमें क्षमता से अधिक सामान भरा हुआ था। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली नीचे सर्विस रोड की तरफ गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 13:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में एनएच-148बी पर बड़ा हादसा टला, अंडरपास के ऊपर डिवाइडर पर अटकी ट्रैक्टर-ट्रॉल #SubahSamachar