मंडी: नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम पड्डल मैदान में हुए ट्रायल, 25 खिलाड़ियों का चयन

हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। यह चयन शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में पूरे प्रदेश से आए 85 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों के लिए दो हफ्तों के कैंप का आयोजन किया जाएगा और वहां से 18 सदसीय टीम का चयन होगा जो कोयंबटूर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। हिमाचल हॉकी के मुख्य चयनकर्ता अजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कि लंबे समय के बाद हॉकी टीम के चयन के लिए मंडी में ट्रायल हुए और यहां रिकाॅर्ड 85 खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का विभिन्न स्तर पर ट्रायल लेने के बाद ही उनका चयन किया गया है। वहीं ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। नालागढ़ से आए खिलाड़ी धीरज कुमार और कुनालप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें इसी ट्रायल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाकर नेशनल खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस ट्रायल के लिए आयोजकों का आभार भी जताया। बता दें, इस बार हॉकी का जूनियर नेशनल तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल की हॉकी टीम के चयन की प्रक्रिया जारी है। मंडी में हुए ट्रायल कोच आशीष सेन, कुनाल शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजकुमार, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार और खेम सिंह की देखरेख में संपन्न हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मंडी: नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम पड्डल मैदान में हुए ट्रायल, 25 खिलाड़ियों का चयन #SubahSamachar