Meerut: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार
मेरठ में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और मेरठ पुलिस स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 25 फुटा रोड समर गार्डन क्षेत्र में चल रहे अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज संचालित कर रहे थे। मौके से उपकरण और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:40 IST
Meerut: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar
