Meerut: विश्व रंगमंच दिवस पर सीसीएसयू में नाटक किस्सा कुर्सी का का मंचन

विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर मेरठ आर्टिस्ट एसोसिएशन एवं इतिहास विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वीर बन्दा बैरागी ऑडिटोरियम में नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वांगशाला एक्टिंग एकेडमी द्वारा हास्य नाटक किस्सा कुर्सी का का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन भारत भूषण शर्मा द्वारा किया गया, जो संगीत नाटक अकादमी के सदस्य हैं। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और कला प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: विश्व रंगमंच दिवस पर सीसीएसयू में नाटक किस्सा कुर्सी का का मंचन #SubahSamachar