मेरठ: गंगनहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज की मौत, भतीजा गंभीर; गाय खरीदने जा रहे थे दोनों

मेरठ के सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर अटेरना और कपसाड़ के बीच मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार मनोज (37) की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी चाचा-भतीजा बड़ौत में गाय खरीदने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीर दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 13:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मेरठ: गंगनहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज की मौत, भतीजा गंभीर; गाय खरीदने जा रहे थे दोनों #SubahSamachar