सब-जेल मोगा में मोगा पुलिस ने चलाया औचक चेकिंग अभियान

सब-जेल मोगा में सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मोगा पुलिस द्वारा अचानक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एस.एस.पी. कार्यालय के निर्देशों पर डीएसपी जतिंदर सिंह की अगुवाई में की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में मौजूद रहे । इस अभियान के दौरान लगभग 50-60 पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर जेल के हर संवेदनशील हिस्से की गहन तलाशी ली गई। टीमों ने कैदियों के बैरकों, आम इलाकों, स्टोर रूम और अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की, ताकि किसी भी तरह के प्रतिबंधित सामान, नशीले पदार्थों या गैर-कानूनी गतिविधियों को तुरंत रोका जा सके। चेकिंग अभियान जेल सुपरिटेंडेंट की मौजूदगी में पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया गया। इस दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। साथ ही एंटी-सबोटाज टीम ने जेल परिसर के भीतर और बाहर सभी जरूरी स्थानों की जांच की, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि को पहले ही रोका जा सके। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा, जेल प्रबंधन की मजबूती और कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह के अचानक चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और जेलों में अमन-शांति बनी रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सब-जेल मोगा में मोगा पुलिस ने चलाया औचक चेकिंग अभियान #SubahSamachar