Muzaffarnagar: मदरसे के उस्ताद पर नाबालिग छात्र से यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले के रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में मदरसे के उस्ताद पर नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न का आरोप सामने आया है। पुलिस ने आरोपी उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय बेटा स्थानीय मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि दो मई को मदरसे के उस्ताद कारी तालिब ने छात्र को अलग कमरे में बुलाकर उसका जबरन यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने किसी को घटना के बारे में बताने पर छात्र और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कारी तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 16:45 IST
Muzaffarnagar: मदरसे के उस्ताद पर नाबालिग छात्र से यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार #SubahSamachar
