राज्य स्तरीय बैडमिंटन में नीर और कुहू बने चैंपियन, अर्चित-शिवम, रिद्धि-श्रुति, अभ्यांश-रिधिमा ने जीता खिताब

ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहा स्व. सीताराम पांडेय मेमोरियल द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। पुरुष एकल के फाइनल में नोएडा के नीर नेहवाल ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 15-10, 16-14 से हराकर चैंपियनशिप जीती। महिला एकल के फाइनल में आगरा की कुहू ने कानपुर की दिव्यांशी गौतम को 21-19, 8-2 (रिटायर्ड) से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष युगल में उन्नाव के अर्चित सिन्हा और लखीमपुर खीरी के शिवम वर्मा की जोड़ी ने आगरा के आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम को हराकर खिताब जीता। महिला युगल में हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज व नोएडा की श्रुति चौहान ने वाराणसी की नेहा पाल व उन्नाव की विभूति सिन्हा को 15-4, 15-5 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में वाराणसी के अभ्यांश सिंह व रिधिमा सिंह ने सोनभद्र के अश्मित सिंह व हापुड़ के रिद्धि भारद्वाज को 15-9, 15-9 से मात दी। मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य, एमएलसी अरुण पाठक, चेयरमैन मनोज पांडेय, डॉ. गुंजन पांडेय और संजीव दीक्षित ने विजेताओं को सम्मानित किया। कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सचिव डीपी सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, आशीष कुमार गौड़, आशुतोष सत्यम झा, इरशाद अहमद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


राज्य स्तरीय बैडमिंटन में नीर और कुहू बने चैंपियन, अर्चित-शिवम, रिद्धि-श्रुति, अभ्यांश-रिधिमा ने जीता खिताब #SubahSamachar