उरई: दूध नहीं देने पर पुजारी ने गाय को पीटा, वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई
उरई कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव के पास स्थित रक्तदंतिका माता मंदिर परिसर में गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूध न देने पर मंदिर के पुजारी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर गाय को डंडों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मंदिर में रहने वाले पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी अपने सहयोगी महेंद्र पाटकार के साथ गाय का दूध निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान जब गाय ने दूध नहीं दिया तो सहयोगी ने उसकी टांगें बांध दीं। इसके बाद पुजारी ने डंडे से लगातार कई वार किए, जिससे गाय जमीन पर गिर गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 15:53 IST
उरई: दूध नहीं देने पर पुजारी ने गाय को पीटा, वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई #SubahSamachar
