VIDEO: अखंडनगर थाने में हादसा: इंस्पेक्टर को लगी गोली, निजी असलहे से अचानक फायर होने की बात आ रही सामने
अखंडनगर थाना परिसर में रविवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के निजी असलहे से अचानक गोली चल गई और वह घायल हो गए। गोली उनके कंधे में लगी है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी वर्दी पहन रहे थे, इसी दौरान उनका निजी असलहा अचानक चल गया। गोली चलने की आवाज से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल बनी रही। अभी पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 17:15 IST
VIDEO: अखंडनगर थाने में हादसा: इंस्पेक्टर को लगी गोली, निजी असलहे से अचानक फायर होने की बात आ रही सामने #SubahSamachar
