त्योहारों पर जाम से निपटने की तैयारी तेज, रुड़की के डमडम चौक पर लगाए स्प्रिंग पोस्ट, डिवाइडरों में भी बदलाव

रुड़की में त्योहारों के सीजन में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने जाम से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में डमडम चौक पर स्प्रिंग पोस्ट लगाए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए डिवाइडरों में भी जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा रहे हैं। प्रेम मंदिर रोड और मलकपुर चुंगी समेत अन्य मार्गों पर यह कवायद चल रही है। यातायात पुलिस के टीएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि त्योहारों में बाजारों और हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


त्योहारों पर जाम से निपटने की तैयारी तेज, रुड़की के डमडम चौक पर लगाए स्प्रिंग पोस्ट, डिवाइडरों में भी बदलाव #SubahSamachar