VIDEO: छह लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा, तीन दिन बढ़ा अभियान

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो अभियान तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। पांच साल तक के करीब 6 लाख बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है। 84 हजार बच्चों अगले तीन दिन टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव में बताया कि जिले में पांच साल तक के 6.84 लाख बच्चे हैं। इनमें से करीब 6 लाख को ड्रॉप पिला दी है। तीन जुलाई तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को ड्रॉप पिलानी थी लेकिन इसमें अभी करीब 84 हजार बच्चे रह गए हैं। शनिवार, रविवार और सोमवार को भी ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में बच्चों को ड्रॉप पिलाना जरूरी है। जिन बच्चों के अब तक पोलियो ड्रॉप नहीं पी है। उनके घर टीम पहुंचने पर अभिभावक बच्चों को ड्रॉप जरूर पिलवाएं। इससे पोलियो से बचाव होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: छह लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा, तीन दिन बढ़ा अभियान #SubahSamachar