सीवर का मलबा निकालकर सड़क पर छोड़ गए सफाई कर्मी; VIDEO
बजरडीहा तिराहा स्थित सुदामापुर में हनुमान मंदिर के पास सीवर सफाई के बाद निकाला गया मलबा सड़क पर छोड़ दिए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 100 मीटर तक आधी सड़क पर सीवर का कचरा और गाद फैली हुई है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से मलबा सड़क पर पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा इसे हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सुबह और शाम के समय सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन रही है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास के दुकानदारों और निवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सफाई कार्य तो कर दिया गया, लेकिन मलबा उठाने की जिम्मेदारी पूरी नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द मलबा हटाने और सड़क को साफ कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 08:05 IST
सीवर का मलबा निकालकर सड़क पर छोड़ गए सफाई कर्मी; VIDEO #SubahSamachar
