जीरा में सफाई सेवकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में सफाई सेवकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। सफाई सेवकों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। कई जत्थेबंदियों ने सफाई सेवकों को अपना समर्थन दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि इनकी मांगें जायज हैं। छह मई से सफाई सेवक हड़ताल पर बैठे हैं। सफाई सेवकों ने कहा कि उनकी हड़ताल अनिश्चित समय के लिए है। जब मांगें पूरी की जाएंगी तो हड़ताल खत्म करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 08:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जीरा में सफाई सेवकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी #SubahSamachar