Video: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा का परिणाम रविवार सुबह 11:00 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार 93,564 विद्यार्थियों प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 3 से 28 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 384 केंद्रों पर हुआ था। 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट #SubahSamachar