5 लाख रुपये की लागत से बने डीप बोर का मंत्री ने किया उद्घाटन
पठानकोट नगर निगम के वार्ड नंबर 45 सरना में एक नए डीप-बोर वेल का पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। लगभग 5 लाख रुपए की लागत से बनाए गए इस गहरे बोरवेल ने इलाके में पीने के पानी की लंबे समय से चली आ रही समस्या को हल कर दिया है। मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले बुड्ढा नगर में भी एक डीप-बोर वेल जनता को समर्पित किया गया था। दोनों डीप-बोर वेल की कुल लागत लगभग 10 लाख रुपए है। इससे इन इलाकों में पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और यह सुनिश्चित होगा कि हर घर तक साफ़ और पर्याप्त पानी पहुँचे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:16 IST
5 लाख रुपये की लागत से बने डीप बोर का मंत्री ने किया उद्घाटन #SubahSamachar
