फिरोजपुर में 41 ई-सिगरेट व 21 फ्लेवर संग दो दुकानदार काबू

फिरोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो दुकानदार को काबू किया है। तलाशी लेने पर 41 ई-सिगरेट व 21 फ्लेवर बरामद किए हैं। ये सभी भारत सरकार की ओर से पाबंदी शुदा है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त दोनों आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछेक दुकानदार पाबंदी शुदा ई-सिगरेट बेच रहे हैं। जो मनुष्य के लिए हानिकारक है। इससे फेफड़े खराब हो जाते हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार आकाश चावला और अभिषेक ग्रोवर को काबू कर 41 ई-सिगरेट व 21 फ्लेवर बरामद किए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 04:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फिरोजपुर में 41 ई-सिगरेट व 21 फ्लेवर संग दो दुकानदार काबू #SubahSamachar