Una: मां चिंतपूर्णी के चरणों में श्रद्धालु ने अर्पित की 4.50 तोला सोने की चौरी, कीमत करीब 6 लाख रुपये

शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु ने मां के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए 4.50 तोला सोने की चौरी भेंट स्वरूप अर्पित की। इस चौरी की कीमत करीब 6 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह श्रद्धालु मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में यूएसए में निवास करते हैं। माता के दरबार में पहुंचकर उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से सोने की चौरी मां के चरणों में समर्पित की।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की प्रार्थना भी की। मां चिंतपूर्णी के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु लगातार पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर विभिन्न प्रकार की भेंट अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार भक्तों की आस्था और श्रद्धा से मंदिर में धार्मिक माहौल लगातार बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 12:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Una: मां चिंतपूर्णी के चरणों में श्रद्धालु ने अर्पित की 4.50 तोला सोने की चौरी, कीमत करीब 6 लाख रुपये #SubahSamachar