Video: अंबेडकरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव
सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव से दूर खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक मछली गांव जहनियापुर निवासी 24 वर्षीय सूरज उपाध्याय पुत्र दिलीप उपाध्याय का शव सम्मनपुर क्षेत्र के आशाराम कन्नौजिया के खेत में मिला। सूरज दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई शिवम है, एक बहन है जिनकी शादी हो चुकी है,जबकि पिता दिलीप उपाध्याय जलालपुर तहसील में स्टाम्प विक्रेता के रूप में कार्यरत हैं। युवक की मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी मिली, जबकि उसका शव खेत में कुछ दूरी पर पड़ा मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिवार के लोग गला घोटकर हत्या करने की आशंका जाता रहे हैं। मृतक का चेहरा नील पड़ा हुआ है और पीठ पर खरोच के निशान है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 08:53 IST
Video: अंबेडकरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव #SubahSamachar
