Video: हुसैनगंज कॉल सेंटर पर स्मार्ट मीटर और गलत बिल के विरोध में प्रदर्शन
लखनऊ के हुसैनगंज स्थित 1912 कॉल सेंटर पर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर और गलत बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं, जिससे बिल अधिक आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी 15-15 दिन से लगातार चक्कर लगवााए जा रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। इससे लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से गलत बिलों में संशोधन और स्मार्ट मीटर की जांच कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 13:00 IST
Video: हुसैनगंज कॉल सेंटर पर स्मार्ट मीटर और गलत बिल के विरोध में प्रदर्शन #SubahSamachar
