Video: करवा चौथ पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम महिलाएं हिंदू महिलाओं के हाथों में रचा रहीं मेहंदी

करवा चौथ के पर्व पर हजरतगंज में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिल रही है। त्योहार के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। खास बात यह है कि मुस्लिम महिलाएं हिंदू महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाती नजर आ रही हैं। त्योहार की तैयारियों के बीच यह नजारा आपसी सद्भाव और साझा सांस्कृतिक परंपरा की मिसाल पेश कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 05:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: करवा चौथ पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम महिलाएं हिंदू महिलाओं के हाथों में रचा रहीं मेहंदी #SubahSamachar