Video: किसान पथ पर रॉन्ग साइड से आ रही वैगनआर ने बाइक सवार को उड़ाया, तीन घायल
बीबीडी थाना क्षेत्र के किसान पथ पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वैगनआर गलत दिशा से आ रही थी। सूचना पर पहुंची बीबीडी पुलिस ने तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 13:47 IST
Video: किसान पथ पर रॉन्ग साइड से आ रही वैगनआर ने बाइक सवार को उड़ाया, तीन घायल #SubahSamachar
