Video: प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था के आरोप, बच्चे गेट के बाहर घूमते मिले; स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया स्थित हैवतमऊ मवैया प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था के आरोप सामने आए हैं। सोमवार दोपहर विद्यालय के बाहर कुछ बच्चे गेट खटखटाते मिले, जबकि उनके बस्ते अंदर रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंदर से शिक्षकों ने बच्चों से बाहर जाने का कारण पूछा और कुछ देर बाद गेट खोलकर उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिया गया। स्थानीय निवासी अनिल यादव का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल संतोषजनक नहीं है और बच्चे अक्सर परिसर के बाहर घूमते नजर आते हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को लेकर भी शिकायतें हैं। वहीं, यह भी आरोप लगाया गया कि निरीक्षण की सूचना मिलने पर ही व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती हैं। हालांकि, इन आरोपों पर विद्यालय प्रशासन या शिक्षा विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था के आरोप, बच्चे गेट के बाहर घूमते मिले; स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल #SubahSamachar