VIDEO: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर श्रद्धांजलि, 51 पौधे लगाने का संकल्प

लखनऊ के हजरतगंज स्थित रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर 165वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ बंगाली नागरिक समाज की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के सदस्यों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर टैगोर को नमन किया। कार्यक्रम संयोजक निहार रंजन डे ने बताया कि यह आयोजन पिछले 20 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष टैगोर की स्मृति में 51 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। आयोजन में कवि सम्मेलन, रविंद्र संगीत और दीपांजलि कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य टैगोर के विचारों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 13:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर श्रद्धांजलि, 51 पौधे लगाने का संकल्प #SubahSamachar