Video: रायबरेली में मंदिर में दान और घंटे चोरी का विवाद, ठेकेदार पर गंभीर आरोप
सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासों गंगा घाट स्थित संकटा देवी मंदिर में दान और घंटे चोरी को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने मंदिर के ठेकेदार कुलदीप मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार ने मंदिर परिसर को एक वर्ष के लिए ठेके पर लिया था। इस ठेके में केवल लड्डू, पूड़ी, चुनरी और चढ़ावे का प्रावधान था। आभूषण और धातुओं का ठेका इसमें शामिल नहीं था। आरोप है कि कुलदीप मिश्रा व्यक्तिगत फोन-पे नंबर और एक्सिस बैंक के निजी खाते में चढ़ावे की रकम मंगा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर से करीब 60-70 लाख रुपये मूल्य के घंटे गायब हो गए हैं। इन आरोपों के बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 16:19 IST
Video: रायबरेली में मंदिर में दान और घंटे चोरी का विवाद, ठेकेदार पर गंभीर आरोप #SubahSamachar
