Video: रायबरेली में दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप, न्याय के लिए भटक रही मां

मिलएरिया थाना क्षेत्र के डिगिहा में बेटी रुखसार की कथित हत्या के बाद उसकी मां न्याय के लिए भटक रही है। परिजन पिछले दो माह से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों ने दामाद मोहम्मद शकील पर रुखसार की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मुकदमा दर्ज न होने से पूरा परिवार परेशान है। न्याय की गुहार लगाने के लिए परिजन पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचे हैं। आरोपी मोहम्मद शकील मिलएरिया थाना क्षेत्र के डिगिहा का निवासी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 15:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: रायबरेली में दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप, न्याय के लिए भटक रही मां #SubahSamachar