VIDEO: तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश, दिन में छाया अंधेरा
राम नगरी में सोमवार सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर ही अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में आसमान में घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के चलते जनजीवन कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने आगे भी ऐसे ही मौसम बने रहने के संकेत दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 11:47 IST
VIDEO: तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश, दिन में छाया अंधेरा #SubahSamachar
