Video: त्योहारों की खरीदारी से अमीनाबाद में लगा जाम, बाजार में उमड़ी भीड़

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही राजधानी के बाजारों में जाम की समस्या बढ़ने लगी है। बुधवार को अमीनाबाद बाजार में करवाचौथ और दीपावली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाजार में खरीदारों की भीड़ के साथ वाहनों की लंबी कतारें भी लगी रहीं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बाजार में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ती रौनक के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बनता जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 05:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: त्योहारों की खरीदारी से अमीनाबाद में लगा जाम, बाजार में उमड़ी भीड़ #SubahSamachar