इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- मनेगा मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस, चलेगा सफाई अभियान

शहर के लता मंगेशकर सभागृह में रविवार को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे। सिरपुर तालाब में पहले सफाई अभियान चलेगा। फिर पर्यावरण प्रेमी बर्ड वाचिंग करेंगे। यूथ हॉस्टल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। गिरीश कर्नाड द्वारा लिखे गए नाटक नागमंडल का मंचन शाम साढ़े सात बजे आनंद मोहन माथुर सभागृह में होगा। मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा का रविवार को आखिरी दिन है। गांधी हॉल पोतदार प्लाजा में चल रहे इस मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां 45 से अधिक स्टॉलों पर शहरवासी मराठी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा लावणी नृत्य भी होंगे। खेल प्रशाल में द हार्ट ऑफ आर्ट प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें अलग-अलग विधाओं की कलाकृतियां रखी जाएंगी। श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 05:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- मनेगा मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस, चलेगा सफाई अभियान #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar