Pilibhit News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के वल्लभनगर निवासी पूनम अवस्थी दो अगस्त को गिरकर घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने डॉक्टर के उपलब्ध न होने की बात कहकर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल भेज दिया। ऑपरेशन के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, तीन अगस्त की रात करीब 10:30 बजे पूनम को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। रात करीब 12:15 बजे डॉक्टर ने बाहर आकर बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और मरीज की हालत सामान्य है। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद ऑपरेशन थिएटर के बाहर अस्पताल स्टाफ की अचानक बढ़ी हलचल से उन्हें संदेह हुआ। जब वे अंदर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मरीज को कार्डियक अरेस्ट आने की बात कही और उसे रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 06:52 IST
Pilibhit News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #WomanDies #PrivateHospital #Doctor #Health #SubahSamachar
