दुनिया की खबरें: इस्राइल में यहूदी-अरब सरकार बनाने की मांग को लेकर तेल अवीव समेत कई जगहों पर प्रदर्शन

इस्राइल में यहूदी-अरब सरकार बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने तेल अवीव, यरुशलम और हाइफा में प्रदर्शन किया। इस्राइली दैनिक समाचार पत्र हारेत्ज के अनुसार, यरुशलम के पेरिस स्क्वायर, तेल अवीव के मेसिला पार्क और हाइफा के यूनेस्को स्क्वायर में करीब 300 लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ऐसे पोस्टर ले रखे थे, जिन पर "नदी से समुद्र तक सभी के लिए आजादी" और "यहूदी-अरब सरकार के समर्थन में" जैसे नारे लिखे थे। हारेत्ज के मुताबिक, इन प्रदर्शनों के जरिए लोगों ने समावेशी शासन व्यवस्था की मांग उठाई।इस बीच, इस्राइल में अहम राजनीतिक मुकाबले के लिए मतगणना जारी रही। केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी शुरुआती आंकड़ों और टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी समीकरण काफी करीबी बने हुए हैं। स्थानीय समयानुसार रात 11:35 बजे तक के आंशिक आंकड़ों के मुताबिक, 97.5 प्रतिशत मतदान केंद्रों के 90 प्रतिशत वोटों की गिनती के आधार पर बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को 53 सीटें मिली थीं, जबकि विरोधी गठबंधन 48 सीटों पर आगे था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दुनिया की खबरें: इस्राइल में यहूदी-अरब सरकार बनाने की मांग को लेकर तेल अवीव समेत कई जगहों पर प्रदर्शन #World #International #WorldNews #SubahSamachar