Budaun News: पासिंग आउट परेड के बाद 498 रिक्रूट बने सिपाही, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने ली सलामी
बदायूं की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 498 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र, अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने प्रशिक्षण के बाद अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। डीआईजी ने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नई ऊर्जा उत्तर प्रदेश पुलिस की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 15:24 IST
Budaun News: पासिंग आउट परेड के बाद 498 रिक्रूट बने सिपाही, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने ली सलामी #CityStates #Budaun #PassingOutParade #UpPolice #Police #Constables #SubahSamachar
