दिवाली पर भयानक हादसा: गले में डली शाॅल बन गई माैत, जिस तहर गई युवक की जान; दृश्य देख कांप गए लोग

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सुरीर -मांट रोड पर गांव परसोतीगढ़ी के समीप दर्दनाक हादसे में गन्ना जूस मशीन की शाफ्ट में गले में पड़ी शाॅल फंसने से एक युवक की मौत हो गई। गन्ना जूस मशीन जुगाड़ सड़क किनारे बबलू में जा घुसा। युवक को मृत अवस्था में देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गाैतमबुद्ध नगर के थाना जेवर के गांव सिरसा खादर निवासी देवू उर्फ देवराज उम्र करीब 28 वर्ष शनिवार की देर शाम अपने घर से गन्ना जूस मशीन की जुगाड़ लेकर वृन्दावन के लिए निकला था। सुरीर थाना क्षेत्र में सुरीर -मांट मार्ग पर गांव परसोतीगढ़ी के समीप रविवार की सुबह करीब चार बजे के लगभग पहुंचा ही था कि गले में डाल रखी शाॅल अचानक से गन्ना जूस मशीन की शाफ्ट में फंस गई, जिसके चलते युवक की मौत हो गई। दिन निकलने के बाद लोगों का सड़क पर आवागमन शुरू हुआ। गन्ना जूस मशीन जुगाड़ को सड़क किनारे बबूल व ईंटों में फंसा हुआ देखा तो लोग नजदीक पहुंचे तो युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी सुरीर कोतवाली पहुंच गए। सुरीर पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 10:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिवाली पर भयानक हादसा: गले में डली शाॅल बन गई माैत, जिस तहर गई युवक की जान; दृश्य देख कांप गए लोग #CityStates #Mathura #Agra #MathuraNews #UpPolice #SubahSamachar