कानपुर: पिता की मौत, मां छोड़कर गईं , युवक ने फंदा लगा दी जान, मानसिक अस्वस्थ भाई रह गया अकेला, जांच शुरू
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती प्रतापपुर निवासी विशाल गौतम (23) ने शनिवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और मां कई साल पहले परिवार छोड़कर चली गई थीं। घर में उसके साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ छोटा भाई छोटू रहता था। विशाल मजदूरी कर दोनों का जीवन चला रहा था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को विशाल काम से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। युवक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 10:33 IST
कानपुर: पिता की मौत, मां छोड़कर गईं , युवक ने फंदा लगा दी जान, मानसिक अस्वस्थ भाई रह गया अकेला, जांच शुरू #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
